अनिल कनौजिया
कानपुर देहात। मैथा तहसील क्षेत्र के अलियापुर में एक बुजुर्ग किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया वह अपनी बीमारी से परेशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान अलियापुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग दुर्ग पाल सिंह पुत्र भानू सिंह के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
जानकारी अनुसार लगभग एक महीने पहले दुर्ग पाल सिंह कहीं गिर गए थे, जिससे उनकी पसली टूट गई थी। इस चोट के कारण वह लगातार परेशान रहते थे। इसके अतिरिक्त, हाल ही में हुई बरसात के कारण उनकी फसल भी काफी हद तक बर्बाद हो गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से दुखी थे।
शुक्रवार शाम को भोजन करने के बाद दुर्ग पाल सिंह अपने खेतों पर सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे, तो उन्होंने दुर्ग पाल सिंह का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों की सूचना पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय (SDM) ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि किसान बीमार से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Social Plugin